फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अबूबकरनगर की महिला से एसआईटी ने की पूछताछ

अबूबकरनगर की महिला से एसआईटी ने की पूछताछ

Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अबूबकरनगर की महिला से एसआईटी ने की पूछताछ
Deoria Shelter Home
देवरिया। बालिका गृह कांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार को अबूबकरनगर की एक महिला को बुलाकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि वह महिला गिरिजा त्रिपाठी के वहां काम कर चुकी है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने कुछ बिंदुओं पर आपस में चर्चा भी की।
विज्ञापन

बालिका गृह कांड में एसआईटी अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बालिका गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी और बेटी कंचनलता से भी कई बार पूछताछ हुई है। शनिवार को गिरिजा के यहां काम कर चुकी अबूबकरनगर की महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस लाइंस में एसआईटी ने उससे पूछताछ कर जानकारी ली। कुछ और पूर्व कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

 बालिका गृह कांड के बाद वृद्धाश्रम से कुशीनगर भेजे गए वृद्धों को वहां का जिला प्रशासन लौटा रहा है। कुशीनगर के जिलाधिकारी ने देवरिया डीएम को पत्र लिखकर उन्हें वापस लेने की बात कही है। इस पर डीएम अमित किशोर ने समाज कल्याण अधिकारी से जमीन तलाशने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed