फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सेंध काटकर एक घर में लाखों की चोरी

सेंध काटकर एक घर में लाखों की चोरी

Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सेंध काटकर एक घर में लाखों की चोरी
सेंध काटकर लाखों की चोरी
विज्ञापन

- दो अन्य घरों को भी चोरों ने बनाया था निशाना
- भाटपाररानी के भठवा तिवारी गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थाना के भठवा तिवारी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने व कपड़े चुरा ले गए। चोरों ने दो अन्य घरों को निशाना बनाया था लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई।
भठवा तिवारी निवासी सुभाष यादव बाहर काम करते हैं। मंगलवार की रात चोर उनके घर के पीछे सेंध काटकर अंदर प्रवेश कर गए और कई बक्सा उठा ले गए। उसमें पत्नी का सोने का आठ नग गहना, 30 हजार रुपये नकद और अन्य सामान रखा था। घर के लोग गर्मी के कारण छत पर सोए थे। सुबह घर के अंदर गए तो बक्सा गायब देखे। सुभाष के चाचा हरेन्द्र यादव ने गायब सामानों की सूची सहित लिखित तहरीर थाने में दी। इसके अलावा चोरों ने गांव के नन्हे तिवारी के यहां सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन जागरण हो जाने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरों ने गांव के दुर्गा मंदिर की पुजारी के आवास में घुसकर दो बक्सा उठा ले गए। उसमें केवल कपड़ा ही था। सभी बाक्स गांव के बाहर फेंके गए थे। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
किसान सभा बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति
भाटपाररानी। किसान सभा के भाटपाररानी मंडल के सदस्यों की बैठक मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नौ अगस्त को जेल भरो आंदोलन की तैयारी की योजना की रणनीति बनाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य साधुशरण ने कहा कि किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। नौ अगस्त को 20 हजार हस्ताक्षर के साथ दस सूत्रीय मांगों को लेकर किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान परमहंस प्रजापति, महेश यादव, रामनरेश कुशवाहा, विद्यावती, चंद्रभान सिंह कुशवाहा, राजकुमारी, लक्ष्मीना देवी, चंदेश प्रसाद, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस के संरक्षण में सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर कई महीने से यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने जब युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। किशोरी ने आपबीती परिजनों से बताई। किशोरी के पिता उसे लेकर बुधवार को थाने पहुंचे और युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चफवां कला गांव निवासी आरोपी संतोष कुशवाहा के विरुद्ध छेडखानी तथा पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed