फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक ही रात चार घरों में बदमाशों ने की लूटपाट

एक ही रात चार घरों में बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 16 May 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात चार घरों में बदमाशों ने की लूटपाट
खुखुंदू के असना गांव में मंगलवार की रात चार घरों में डकैती राजकिशोर कुशवाहा के घर में लूट पाट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। रामपुर कारखाना के बाद अब बदमाशों ने खुखुंदू थाना क्षेत्र को निशाना बनाया है। असना गांव में एक ही रात तीन घरों में घुसकर बदमाशों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान लूट लिया। इस दौरान लूट का विरोध करने पर एक युवती की पिटाई भी की। उसके गले पर चाकू रखकर धमकाने का भी आरोप है। पीड़ित परिवारों ने चार-पांच की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों के लूट-पाट किए जाने की तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस इसे चोरी मान रही है। इसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

असना गांव निवासी रवींद्रनाथ चौबे के परिवार में कई सदस्य बैंकाक रहते हैं। जून में परिवार में एक युवती की शादी तय है। मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। रात 12 बजे तक सभी लोग जगे थे। इसके बाद अधिकांश लोग छत पर सोने चले गए। निशा घर में ही सो गई। बकौल निशा रात करीब दो बजे खटपट सुनकर उसकी नींद खुली तो एक नकाब पोश ने उसका मुंह दबा दिया। उसके साथी ने गर्दन पर चाकू रखकर चिल्लाने पर जान मारने की धमकी दी। निशा के मुताबिक करीब चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने घर में रखा सूटकेस और बक्सा ले जा रहे थे। बदमाशों ने कच्छा और बनियान पहन रखा था। पीठ पर हथियार भी था। इस दौरान शोर मचाने की कोशिश पर बदमाशों ने उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान भी देखे गए। बदमाशों के जाते ही उसने शोर-गुल मचाते हुए घर वालों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक घर में रखा 50 हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती साड़ियां तकरीबन पांच लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। उधर, गांव के ही राजकिशोर कुशवाहा के घर में घुसकर गेहूं और गाय बेचकर रखा गया अस्सी हजार रुपये नकदी, चार लाख से अधिक के जेवर-कपड़ा गायब हुआ है। शियाशरण के घर में घुसकर दस हजार रुपये नकदी समेत डेढ़ लाख के सामान और रामदयाल के घर से दो हजार रुपये नकद सहित तकरीबन पचास हजार का सामान उठा ले गए। सूचना के बाद पीआरवी और खुखुंदू पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच के दौरान दो टूटे बक्से गांव के उत्तर और दक्षिण खेत में मिले। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में चोरी की बात सामने आई है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन


एक ही तर्ज पर तीन घरों में घुसे बदमाश
खुखुंदू। राजकिशोर कुशवाहा, शियाशरण के घर में बदमाशों ने एक ही तर्ज पर घटना को अंजाम दिया है। मुख्य दरवाजे से चहारदीवारी के सहारे छत पर चढ़ कर घर में प्रवेश कर गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। इसी तरह रामदयाल के घर घनी आबादी के बीच गैलरी से मुख्य दरवाजे पर पहुंचकर बरामदे के रास्ते घर में घुसे है। घटना को लेकर लेकर गांव के लोग दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनसेट
एएसपी और सीओ ने लिया जायजा
घटना की सूचना के बाद एएसपी सुरेंद्र बहादुर और सलेमपुर सीओ शीतांशु कुमार यादव ने बारी-बारी से असना गांव पहुंकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी ने बंधक बनाई गई निशा से बात कर उसे सांत्वना दिया। थाना प्रभारी को सभी बिंदुओं पर तहकीकात करते हुए शीघ्र बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed