फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शीरा फेंके जाने के विरोध पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा

शीरा फेंके जाने के विरोध पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा

Fri, 09 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शीरा फेंके जाने के विरोध पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा
crime
रामपुर कारखाना। बारात में चौरीचौरा गए भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर कुछ युवकों ने पहले शीरा फेंका। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनको पीट दिया। पीड़ित ने कस्बे के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ठाकुर मंदिर वार्ड निवासी श्रीराम चौहान बूथ-21 के भाजपा अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की रात कस्बा निवासी राजेश जायसवाल की बारात चौरीचौरा गई थी। इसमें श्रीराम चौहान भी गए। तहरीर में उनका आरोप है कि इसी दौरान चेयरमैन चुनाव की रंजिश के कारण कस्बे के चार मनबढ़ युवकों ने उनके ऊपर मिठाई का शीरा फेंक दिया। कपड़े खराब होने पर उन्होंने विरोध किया तो मनबढ़ उन्हें पीटने लगे। आरोप है कि जान मारने की नीयत से नाले में उन्हें डुबोने की कोशिश भी की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। शुक्रवार की सुबह उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

श्रीराम ने घटना की जानकारी स्थानीय विधायक कमलेश शुक्ला को देने के साथ ही तहरीर की प्रतिलिपि एसपी, डीआईजी समेत मुख्यमंत्री को भेजी है। प्रभारी थानेदार सदाकुल सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed