फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सेल्समैन को गोली मारकर 1.10 लाख लूटे

सेल्समैन को गोली मारकर 1.10 लाख लूटे

Mon, 18 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन को गोली मारकर 1.10 लाख लूटे
भाटपाररानी (देवरिया)। शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारकर बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बाइक सवार बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, पर घना कोहरा होने के कारण लुटेरे भाग निकले। इसके बाद सेल्समैन को इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के बलुअन खास गांव निवासी अजय जायसवाल भिंगारी बाजार स्थित देसी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। वह दुकान से 1.10 लाख रुपये लेकर सलेमपुर ठेकेदार के यहां देने के लिए बाइक से निकले। सुबह करीब सात बजे वह सिरिसिया पवार चौराहे पर पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश उनपर असलहा तान कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने अजय के पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन घने कोहरे का फायदा उठा कर लुटेरे भाग निकले। पुलिस लुटेरों का सुराग हासिल करने में जुटी है। इस बाबत खामपार एसओ मिथिलेश राय ने बताया कि तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घायल का बयान लिया गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed