फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लार थाने में पंचायत के दौरान हंगामा

लार थाने में पंचायत के दौरान हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 04:30 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
लार थाने में पंचायत के दौरान हंगामा
मेहरौनाघाट (देवरिया)। बिजली का पोल गाड़ने को लेकर थाने में चल रही पंचायत के दौरान लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अन्य लोगों को खदेड़ दिया। करीब एक सप्ताह से यह मामला चल रहा है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव तक बिजली गई है। पड़ोसी गांव धनगड़ी के लोग चकरोड के किनारे से बिजली लाने के लिए एक सप्ताह पूर्व चकरोड के किनारे पोल गड़वा रहे थे। धनगड़ा गांव के लोगों ने इसका विरोध करते हुए पोल गाड़ने से रोक दिया। लोगों का आरोप है कि हाई टेंशन तार चकरोड के किनारे से ले जाना उचित नहीं है। इससे हमेशा खतरा बना रहेगा। इसकी शिकायत धनगड़ी के लोगों ने पुलिस से की। दोनों पक्ष को रविवार को पुलिस ने थाने पर बुलाया था। एसआई सुबाष यादव लोगों की मौजूदगी में पंचायत कर रहे थे। इसी बीच लोग पुलिस के सामने हंगामा करने लगे। यह देख थाने में आए अन्य लोग दंग रहे गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि बिजली का पोल गाड़ने का मामला था। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया था। बेवजह हंगामा करने लगे। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed