फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लापता बच्चे का पोखरे में मिला शव

लापता बच्चे का पोखरे में मिला शव

Thu, 07 Mar 2019 11:03 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लापता बच्चे का पोखरे में मिला शव
कार्तिकेय की फाइल फोटो । - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे से बुधवार को लापता हुए मासूम की 24 घंटे बाद घर के पास पोखरे में लाश मिली है। घरवालों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार की शाम एएसपी शिष्यपाल सिंह और सीओ वरुण कुमार मिश्र ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इससे पूर्व पुलिस ने सुबह ही मासूम के अपहरण का केस दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की थी।पथरदेवा गांव निवासी दुर्गेश जायसवाल फल व्यवसाई हैं। उनका पुत्र ढाई वर्षीय कार्तिकेय बुधवार को अपने दरवाजे के पीछे खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का केस दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एसओजी टीम को भी लगाया। खोजबीन में जुटी पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम घर के पास स्थित पोखरे में जाल डलवाया। काफी मशक्कत के बाद मासूम की लाश पोखरे से बरामद हुई। बेटे का शव देख घर वाले दहाड़े मारकर रो पड़े। उनका आरोप है कि बदमाशों ने बेटे का अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी तरकुलवा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed