फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गोशाला विवाद : 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोशाला विवाद : 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
गोशाला विवाद : 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
यूपी पुलिस
देवरिया। गोशाला की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान विवाद करने और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोशाला के मंत्री की तहरीर पर गोलबंद होकर हमला करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। बता दें कि शहर के लच्छीराम पोखरे के बगल में स्थित पिंजरा पोल गोशाला की मंगलवार को बाउंड्रीवाल के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने लामबंद होकर काम रोकवा दिया था। पोखरे की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर भी चलाए थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया था। बुधवार को देर शाम पिंजरापोल गोशाला के मंत्री परमेश्वर जोशी की तहरीर पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed