{"_id":"5c3e1468bdec22734c6bfb5f","slug":"81547572328-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठेगा प्रधान की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मटियरा जगदीश गांव में पहुंचे विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू से प्रधान के बेटों को पुचकारते हुए
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लार। विधान मंडल दल के नेता कांग्रेस के तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू मटियरा जगदीश गांव में प्रधान के घर पहुंचे। घरवालों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और ढांढस बढ़ाया। विधायक ने कहा कि प्रधान सुनील यादव की हत्या का मामला सदन में उठेगा। पत्नी को नौकरी और न्याय दिलाना ही मेरी प्रधान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर फेल है। पूर्वांचल मर्डर का हब बन गया है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कमजोर और निर्दोष लोगों को पुलिस फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। समाज में जनप्रतिनिधि जब सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, वशिष्ठ मोदनवाल, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मोहित पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, रुदल बागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।