{"_id":"5c3a1ef9bdec2273371b8c59","slug":"81547312889-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नोनापार खउरा टोला में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। नोनापार गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत के मामले में शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव के चौराहे पर शव रख प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एसओ भटनी ने परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व विधायक गजाला लारी ने परिजनों से मुलाकात कर पांच हजार की आर्थिक मदद करने के बाद जिलाधिकारी से सहायता करने की मांग किया।
खउरा टोला निवासी रवींद्र राजभर शुक्रवार शाम नोनापार गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहे थे। खेत में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण गांव के चौराहे पर शव रख दाह संस्कार करने से इंकार करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार राहुल गुप्त और एसओ भटनी आलोक सोनी देर शाम तक ग्रामीणों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे। वहीं, पूर्व विधायक गजाला लारी ने पीड़ित परिवार से मिल दुर्घटना बीमा और बिजली निगम की ओर से मुआवजा देने की मांग कर जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। इस दौरान मोनू तिवारी, रमाशंकर यादव, अशोक यादव, संतोष सिंह, राहुल राजभर, विनय कुमार, प्रतीक राजभर, लालू राजभर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस बाबत एसओ ने बताया कि मजदूर की मौत के बाद ग्रामीण शव रख मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को सूचना दे दिया गया है।