फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाजार में युवक को पीटा, 15 पर केस दर्ज

बाजार में युवक को पीटा, 15 पर केस दर्ज

Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बाजार में युवक को पीटा, 15 पर केस दर्ज
लार बाजार में युवक की पिटाई के बाद पहुंची पुलिस जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
लार। दो पक्षों के युवकों के बीच बाजार में मारपीट हो गई। इससे नगर का माहौल गरमा गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस लार में जमी रही। पीएसी जवानों के साथ पहुंचे एएसपी दक्षिणी, सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक पक्ष के दस नामजद और पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार नगर के भर टोलिया वार्ड निवासी अमरेश वर्मा रविवार की शाम घर से बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए निकला। अभी वह रामचंद्र सर्राफ की कटरा के पास पहुंचा था कि एक पक्ष के चार-पांच युवक उसकी पिटाई कर दिए। लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद मनबढ़ युवकों ने दरवाजे पर पहुंचकर भी अमरेश को पीटा। बीचबचाव करने आई घर की महिलाओं को धक्का दे दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। मामला शांत कराकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, मगर कुछ देर लेकिन छोड़ दिया। थाने पर देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमी रही। विवाद की सूचना पर एएसपी सुरेंद्र बहादुर, सीओ शितांशु यादव पीएसी जवानों के साथ पहुंचे और देर रात तक जमे रहे। अमरेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नगर के फैजान लारी, लादेन उर्फ लड्डन, तौहीद लारी, शादाब, साहबजादा उर्फ शाहिद, अरमान अहमद, सैफ लारी, दाऊद लारी, खुशनुद लारी, वसीम लारी समेत पांच अज्ञात पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। सोमवार को भी लार नगर का जायजा सीओ और एसडीएम शशिभूषण ने लिया। इस बाबत एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विवाद की वजह तलाशने में जुुटी पुलिस
लार। दोनों पक्षों के युवकों के बीच मारपीट किस बात को लेकर हुई। असली कारण कोई पक्ष नहीं बता रहा है। पुलिस विवाद की वजह तलाशने में जुटी हुई है। एक पक्ष के लोग मारपीट की सीडी उपलब्ध कराने का दावा किया है, लेकिन देर शाम तक पुलिस को सीडी नहीं दिया गया था। मारपीट को लेकर तरह-तरह की चर्चा लोगों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed