फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के सामने मनबढ़ों ने की फायरिंग

पुलिस के सामने मनबढ़ों ने की फायरिंग

Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने मनबढ़ों ने की फायरिंग
gun
देवरिया। रंगदारी नहीं देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की बाद मनबढ़ युवक भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

अबूबकरनगर मोहल्ला निवासी अफजल अंसारी का कहना है कि वह रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ले में ही होटल चलाते हैं। मोहल्ले का ही एक युवक अक्सर दुकान पर आकर रंगदारी मांगता है। सोमवार की रात 11 बजे मनबढ़ युवक अपने चार साथियों को लेकर दुकान पर आया। उस समय छोटा भाई अशरफ अंसारी दुकान पर था। मनबढ़ युवक ने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। भाई के मना करने पर मनबढ़ युवक ने पिस्टल के बट से मारकर भाई को घायल कर दिया। भाई के बेहोश होने पर मनबढ़ युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। उपचार कराने के बाद रात 12.30 बजे लौटे। अभी वह लोग छोटी मस्जिद के पास थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसी समय फिर से मनबढ़ युवक आए और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दी और भाग गए। अफजल का कहना है कि वह परिवार सहित डरा-सहमा है। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस अभी केस दर्ज नहीं की। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है, फायरिंग हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची थी, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed