फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

Wed, 11 Jul 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत
Accident
पड़री बाजार। खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुजुरी गांव के पास बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर समेत भाग गया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री निवासी कमला प्रसाद (55) रोज की तरह बुधवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने भटनी के लिए निकले। अभी वह भरथुआ-भटनी मार्ग पर मुजुरी गांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे मजदूर को रौंदते हुए टैंकर आगे निकल गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तब तक कमला प्रसाद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची खुखुंदू पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed