फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

Wed, 06 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान
hanging
देवरिया। पत्नी से विवाद के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा गायत्रीपुरम का है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देवाशरीफ साइकिल का मिस्त्री था और इसी से परिवार की जीविका चलाता था। पिड़रा गायत्रीपुरम के का रहने वाला देवाशरीफ पुत्र मनोर की शादी ढाई साल पहले जुबैदा के साथ हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। देवाशरीफ साइकिल का मिस्त्री था और इसी से परिवार की जीविका चलाता था। बताया जा है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर मियां-बीवी में विवाद हो गया था। रात में किसी समय देवाशरीफ ने कुंडी में फांसी का फंदा लगा लिया। इस बात की जानकारी परिवारवालों को सुबह हुई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद देवाशरीफ ने फांसी लगाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed