{"_id":"5ae0b7854f1c1b320a8b6726","slug":"81524676485-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक की टक्कर में पांच घायल
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सिरजम चौराहे पर बुधवार की सुबह नौ बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
रामपुर कारखाना के सकरापार खुर्द गांव निवासी अंगद पुत्र सुभाष (22) गौरीबाजार की तरफ से घर आ रहा था, जबकि सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव निवासी जितेंद्र (25) पुत्र रामचंदर, ममता (37) पत्नी गुलाब और इनके दो बेटे गोलू (7), भोलू (5) एक ही बाइक से सिरजम गांव में किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत सिरजम चौराहे पर हो गई। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंगद, जितेंद्र, गोलू और भोलू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गौरीबाजार के इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल जिला अस्पताल चले गए थे। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।