फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साइबर अपराधियों को सिम मुहैया कराता था मनोज

साइबर अपराधियों को सिम मुहैया कराता था मनोज

Tue, 09 Jan 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों को सिम मुहैया कराता था मनोज
पुलिस गिरफ्त में आया ‌सिम विक्रेता मनोज कुमार चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मझौलीराज से गिरफ्तार हुए युवक का नाता साइबर अपराधियों से है। फर्जी आईडी से एक्टिवेट किए गए सिम का उपयोग साइबर अपराध में किए गए है। पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मझौलीराज नगर निवासी मनोज कुमार चौरसिया की नगर में मोबाइल की दुकान है। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले उसके दुकान पर दबिश दी थी। एक लैपटॉप, एक्टिवेटेड सिम कार्ड, फींगर स्कैनर, फर्जी पहचान पत्र और ब्लैंक कस्टमर फार्म बरामद हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने दावा कि मनोज कुमार साइबर अपराधियों से मिला है। इसके माध्यम से फर्जी आईडी पर एक्टिवेटेड सिम से साइबर अपराधियों ने आधा दर्जन लोगों के बैंक अकाउंट से खरीदारी की है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि भाटपाररानी के वीरेंद्र कुमार यादव के अकाउंट से 42 हजार, महुई श्रीकांत निवास अशोक कुमार गुप्ता के अकाउंट से 1.25 लाख, भाटपाररानी के अच्छेलाल सिंह के अकाउंट से 10 हजार और शहर के जयप्रकाश यादव के अकाउंट से 50 हजार की निकासी में सिम इस्तेमाल किए गए है। सिम कार्ड साइबर अपराधियों को मनोज ने मुहैया कराया था। पुलिस उसके जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ में कई सुराग मिले है। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed