{"_id":"59b7d0624f1c1be97f8b64d9","slug":"81505218658-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलक्षन (देवरिया)। बंदर के धक्का देेने से घायल एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। महिला बेटी के ससुराल से बाइक से लौट रही थी। बाइक पर बंदर कूद गया और महिला को धक्का दे दिया। महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भृगुसरी गांव के तीरथ प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी किशोरी देवी सोमवार को चौरीचौरा बेटी के ससुराल गई थी। शाम करीब पांच बजे वह लौट रही थीं। रास्ते में महिला के गांव के रहने वाले सतिराम निषाद बाइक से आते हुए मिल गए। महिला युवक के बाइक पर बैठ कर घर आने लगी। गौरीबाजार के हरेरामपुर के करीब पेड़ पर बैठा एक बंदर बाइक पर कूद गया। बंदर ने महिला को धक्का दे दिया। महिला सड़क पर गिर कर लहुलूहान हो गई। सिर में गंभीर चोट आई। घर वाले उसे इलाज को लेकर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। महिला की मौत पर उसके घर में मातम पसरा है। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।