{"_id":"5c23b7b9bdec2256cb724359","slug":"71545844665-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी के छात्रों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइमरी के छात्रों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन
बरहज थाने का घेराव करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। जयनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के अध्यापकों के नेतृत्व में छात्रों ने थाने का घेराव किया। छात्र दो दिन पूर्व विद्यालय में हुई चोरी के खुलासे की मांग कर रहे थे। हालांकि मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के कारण थाने पर कोई जिम्मेदार नहीं था। बुधवार को प्रधानाध्यापक जयनारायण तिवारी के नेतृत्व में छात्र लामबंद होकर थाना परिसर पहुंचे। रास्ते में छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। छोटे बच्चों को प्रदर्शन करता देखकर सभी चकित थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह स्कूल खोलने पर विद्यालय में सामान रखने वाले कमरे का ताला टूटा था। चोरों ने उसमें रखे एक सिलेंडर, 10 चटाई और करीब 20 फीट लोहे की पाइप चुरा ले गए हैं। जबकि उसमें रखा मेज आदि तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मामले का खुलासा नहीं होने पर जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल बंद होने के बाद परिसर में देर शाम तक शराबियों का जमघट होता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में हूं, पता कराता हूं।
इस बाबत बीएसए माधव प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। मैं वीआईपी ड्यूटी में था, बच्चों से इस तरह का प्रदर्शन कराना अनुचित है। पूरे मामले का पता कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने भी एसओ से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
इस बाबत बीएसए माधव प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। मैं वीआईपी ड्यूटी में था, बच्चों से इस तरह का प्रदर्शन कराना अनुचित है। पूरे मामले का पता कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने भी एसओ से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन