फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज

पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Thu, 21 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज
jail
गौरी बाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम नगरौली में एक पखवाड़े पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता नीलम प्रजापति की मौत के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के हाटा थाना अंतर्गत ग्राम नाउ मुंडा निवासी वासुदेव प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बेटी नीलम की शादी चार दिसंबर 2015 को गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम नगरौली निवासी गंगा प्रजापति के बेटे अमरदीप प्रजापति के साथ की थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग करते हुए नीलम को प्रताड़ित करने लगे। कई बार सुलह-समझौते से भी मामले के समाधान का प्रयास किया गया। एक पखवाड़े पूर्व नीलम ने चार जून को मोबाइल पर भी नीलम ने बाइक नहीं देने पर प्रताड़ना की बात कही थी। इसी के अगले दिन पांच जून को बेटी के मौत की सूचना मिली। आनन-फानन में नीलम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। तत्काल शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में एसपी के निर्देश पर गौरीबाजार पुलिस ने पति अमरदीप, ससुर गंगा प्रजापति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पति को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed