फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सचिव और उसके पति पर धोखाधड़ी का केस

सचिव और उसके पति पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 12 May 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सचिव और उसके पति पर धोखाधड़ी का केस
UP POLICE - फोटो : SELF
देवरिया। डीएम की जांच में क्रय केंद्र से गायब मिली महिला सचिव और उसके पति पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। औचक जांच में सरकारी बोरा का ब्योरा और क्रय किए गए गेहूं का अभिलेख नहीं दिखाए थे। पीसीएफ के जिला प्रबंधक की तहरीर पर भलुअनी पुलिस ने कार्रवाई की है। केंद्र पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति के लिए पीसीएफ सचिव को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार अपने मातहतों के साथ चार मई को तीन क्रय केंद्रों की जांच की थी। इसमें दो क्रय केंद्र सही मिले, जबकि गड़ेर क्रय केंद्र पर तैनात सचिव सीता जायसवाल गायब मिली। यहां मौजूद इनके पति मुन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं खरीद रहे थे। इसके लिए पांच हजार बोरा एलाट किया गया था, लेकिन बोरा केंद्र पर नहीं मिला। मुन्ना सरकारी बोरा का ब्योरा नहीं बता सके। इसके अलावा केंद्र पर खरीदे गए गेहूं की उपलब्धता और इससे जुुड़े अभिलेख भी दिखाने में असमर्थता जताई। इसको लेकर डीएम नाराज हुए और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जितेेंद्र यादव और कोऑपरेटिव एआर से प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। इसमें अनधिकृत रूप से मुन्ना का कार्य करने समेत कई अनियमितताएं सामने आई। इस मामले में डीएम के निर्देश पर भलुअनी पुलिस ने सचिव सीता जायसवाल और इनके पति मुन्ना पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed