{"_id":"5a19a49b4f1c1b001c8b4fd7","slug":"71511629979-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ा गया, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ा गया, दूसरा फरार
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एकौना थाने में चोरी की बाइक के साथ धराया युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बाइक गोरखपुर से चोरी हुई थी। चेकिंग के दौरान बाइक चोर का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पचलड़ी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि रुद्रपुर की ओर से दो लोग बाइक से आ रहे थे। पुलिस के रोकने पर दोनों बाइक सवार भागने लगे। सिपाहियों ने एक बदमाश को बाइक के साथ पकड़ लिया। वहीं दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस हिरासत में आए युवक ने बताया कि उसने एक माह पहले कैंट इलाके से बाइक चोरी की थी। पूछताछ में युवक की पहचान धीरज पासवान दिव्यनगर कालोनी थाना कैंट जिला गोरखपुर के रुप में हुई। दूसरा युवक मिथुन पासवान रौतईया जगदीशपुर थाना चौरीचौरा है। पुलिस फरार चल रहे मिथुन की तलाश में लगी है। दोनों युवक कई जगहों पर बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। एक माह के भीतर तीन युवक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मिथुन के बारे में पता चलाया जा रहा है।