फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नशेडिय़ों ने लूट के इरादे से की थी कपिल की हत्या

नशेडिय़ों ने लूट के इरादे से की थी कपिल की हत्या

Tue, 12 Feb 2019 11:05 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
नशेडिय़ों ने लूट के इरादे से की थी कपिल की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवरिया। ई-रिक्शा चालक कपिल मद्धेशिया की हत्या लूट के मकसद से की गई थी। लूट का विरोध करने पर नशेड़ियों ने चाकू से मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो हत्यारोपियों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। इस हत्याकांड के दो और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस, एसपी की विशेष टीम और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया खास मोहल्ला के काली मंदिर के पास के रहने वाले ई-रिक्शा चालक कपिल मद्धेशिया की हत्या करने वाले रेलवे मालगोदाम के ओवरब्रिज के नीचे खड़े हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम गंगेश दत्त पांडेय निवासी न्यू कॉलोनी छोटा पार्क, दूसरे ने राजन गोंड निवासी गरुणपार बताया। गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में तीनों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और रॉड बरामद कर लिया गया। तीनों ने बताया कि बैंडबाजा बजाकर लौट रहे थे। गांजा पीने का नशा करते हैं। कपिल को अकेला देखकर उससे रुपये छीनने का प्रयास किया तो वह उनसे भिड़ गया। इस कारण सभी ने मिलकर पास में रखे चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी गंगेश के घर गए। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस टीम में रहे शामिल
सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद, सूबेदार विश्वकर्मा, कमलेश कन्नौजिया, कृष्णानंद सिंह, श्रवण कुशवाहा, रामनयन राम, जाबिर अहमद, मनोज यादव, विशेष टीम के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, एसआई घनश्याम सिंह, अवधेश यादव, कांस्टेबल धनंजय श्रीवास्तव, सर्विलांस सेल के विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र, अरुण खरवार गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रत्येक सदस्य को पांच हजार का इनाम
एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि कपिल की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। सीसी टीवी फुटेज में हत्या करने वाले युवक तो दिख रहे थे, लेकिन तस्वीर साफ नहीं हो रही थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास मोबाइल भी नहीं था, जिससे कि उनका लोकेशन पता किया जा सके। इसके बाद भी पुलिस टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान न आए, इसलिए मुड़वा लिए बाल
कपिल के हत्या की वारदात पास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी। यह बात जब हमलावरों को पता चली तो उन्होंने अपना हुलिया बदलने की कोशिश। हत्या में शामिल गंगेश ने अपने बाल मुड़वा लिए, जिससे कोई पहचान न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed