{"_id":"5c5f0b1fbdec22739e2a53d9","slug":"61549732639-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भीखमपुर रोड के कारोबारी गोविंद गुप्त से रंगदारी मांगने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी पहचान तो कर ली है, लेकिन उस तक पहुंच नहीं सकी है।
भीखमपुर रोड के रहने वाले गोविंद गुप्त की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो फरवरी की दोपहर उनके मोबाइल पर फोन आया और पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पहले तो गोविंद ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब दोबारा फोन आया तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने धमकी देने वाले के नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसके बारे में जानकारी मिल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गोपालगंज (बिहार) के भोरे थानाक्षेत्र के ठकुराई जंगल गांव निवासी बृजेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले बृजेश सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।