फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कप्तान साहब! मैं बच निकली, छोटी को आप बचा लो

कप्तान साहब! मैं बच निकली, छोटी को आप बचा लो

Thu, 07 Feb 2019 10:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कप्तान साहब! मैं बच निकली, छोटी को आप बचा लो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी से अपनी छोटी बहन को अपहर्ताओं के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है। युवती बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी। उसने आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘कप्तान साहब! मैं तो किसी तरह बच निकली, अब आप छोटी को बचा लीजिए।’ मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी एन. कोलांचि ने रामपुर कारखाना एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

युवती ने एसपी को बताया कि एक माह पूर्व उसका और उसकी छोटी बहन का अपहरण हो गया था। कहा कि सात जनवरी को उसकी 17 वर्षीय बहन के मोबाइल पर पड़ोसी गांव के एक युवक का फोन आया। छोटी बहन उससे मिलने जाने लगी तो वह भी पीछे-पीछे चली गई। गांव के बाहर चार-पांच बाइक पर सवार युवकों ने दोनों बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद फोन करने वाला युवक उन्हें कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर ले गया। वहां से उसे पडरौना के पास किसी गांव में ले गए और एक घर में कैद कर दिया। वहां पहले से चार-पांच लड़कियां थीं। युवती ने बताया कि अपहर्ता लड़कियों को असम भेजते हैं। उसने बताया कि चार फरवरी को मौका देखकर वह भाग निकली। घर पहुंच कर उसने परिजनों को सारी बात बताई। युवती ने कहा कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने कहा कि अपहरण करने वाला युवक धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed