{"_id":"5c27a963bdec2256fc739a24","slug":"61546103139-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भतीजे का हत्यारोपी गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के भतीजे का हत्यारोपी गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के भतीजे का हत्यारोपी गया जेल
एसटीएफ और सदर कोतवाली पुलिस ने शूटर अमरेश को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र पप्पू के भतीजे अमित मिश्र की हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी शूटर अमरेश यादव को कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शनिवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की शाम को कसया ओवरब्रिज के नीचे से एसटीएफ गोरखपुर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह और सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शूटर अमरेश यादव को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को ही एसपी ने मईल थानाक्षेत्र के बगहा गांव निवासी शूटर अमरेश यादव 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। न्यायालय ने हत्यारोपी अमरेश यादव को जेल भेज दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि शुक्रवार की शाम को शूटर अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।