फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Dec 2018 10:47 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
Accident
देवरिया। भटवलिया चौराहे पर मंगलवार की रात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया, दूसरे का गंभीर हालात में उपचार चल रहा है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव निवासी मन्नू (25 वर्ष) गाड़ी चालक था। दूसरों की गाड़ी चलाकर वह परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार की शाम को वह सदर कोतवाली के कतरारी के रहने वाले बलराम राजभर के साथ शहर में आया था। काम निपटाने में दोनों को विलंब हो गया। रात 10 बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे भटवलिया चौराहे पर पहुंचे थे कि अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मन्नू ने दम तोड़ दिया। बलराम का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मन्नू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मन्नू के मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed