फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस से मुखबिरी के संदेह में भाजपा नेता की हुई थी हत्या

पुलिस से मुखबिरी के संदेह में भाजपा नेता की हुई थी हत्या

Wed, 29 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से मुखबिरी के संदेह में भाजपा नेता की हुई थी हत्या
भाजपा नेता हत्या कांड का एसपी ने खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बनकटा के छितौनी चौराहे पर नौ दिन पूर्व भाजपा नेता उमाशंकर राय की हत्या बदमाशों ने मुखबिरी के शक में की थी। गांव के ही निवासी बदमाश देवेंद्र यादव को अंदेशा था कि उमाशंकर राय ही उसकी मुखबिरी करते हैं, जिससे वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है। बुधवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बिहार के बर्खास्त सिपाही देवेंद्र यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के छितौनी गांव निवासी भाजपा नेता उमाशंकर राय की 21 अगस्त को भड़सर चौराहे पर बर्खास्त सिपाही देवेंद्र यादव और इसके साथियों ने पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। बेटी रूबी राय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के देवेंद्र यादव, दान सिंह यादव, रोहित यादव, रंजित यादव अमित राय और ब्रह्मा यादव पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी एन कोलांची ने बताया कि देवेंद्र यादव शातिर बदमाश है। पढ़ाई के दौरान मारपीट के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज था। अभिलेखों में हेराफेरी कर बिहार पुलिस में भर्ती हो गया। कुछ दिन बाद इसकी शिकायत किसी ने की तो जांच में मामला उजागर होने पर बर्खास्त कर दिया गया। कुछ माह पूर्व गुठनी पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में देवेंद्र को जेल भेजा था। इसी संदेह में भाजपा नेता पर मुखबिरी करने का शक था। इसी चक्कर में देवेंद्र ने भड़सर चौराहे पर भाजपा नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने देवेंद्र यादव और रंजित यादव को अकटही बाजार शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ देवेंद्र यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी संतोष सिंह, दरोगा रामप्रताप यादव, सिपाही राहुल सिंह, सुधीर मिश्रा, राहुल वर्मा, उपेंद्र वर्मा और मनोज गोड़ शामिल रहे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed