{"_id":"5b4788ac4f1c1bce3b8b4adf","slug":"61531414700-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौलीराज के दो घरों को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझौलीराज के दो घरों को चोरों ने खंगाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दो घरों को चोरों ने खंगाला, नकदी-जेवरात उड़ाए
- मझौलीराज नगर पंचायत के दो वार्डों में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। मझौलीराज नगर पंचायत में अलग-अलग वार्डों के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। कुंडी तोड़कर व खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोर लाखों का आभूषण और नकदी समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मझौलीराज के वार्ड नंबर 12 बड़वाटोला निवासी बालिस्टर यादव टेंपो चलातेे हैं। बुधवार की रात वह खेत में सिंचाई करने चले गए। उनकी पत्नी छत पर सो रही थी। इस बीच रात में चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुस गए। बच्चे के इलाज के लिए रखे 1.70 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। सुबह खेत से लौटने पर बालिस्टर यादव को चोरी की जानकारी हुई। वहीं, मझौलीराज चौकी से महज 500 मीटर दूर वार्ड नंबर 11 शिक्षा नगर निवासी विजय पटेल बाहर मजदूरी करते हैं। घर की महिलाएं छत पर सो रही थीं। इस बीच चोर खिड़की के ग्रील को उखाड़ कर घर में प्रवेश कर गए। वहां, रखा करीब 15 हजार नकद व करीब आठ लाख के गहने चोर लेकर चंपत हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल राजबीर सिंह यादव ने बताया कि दो घरों में चोरी हुई। इसकी जांच की जा रही है।