फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मैजिक का शीशा टूटा तो चार बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस ने हाटा से छुड़ाया

मैजिक का शीशा टूटा तो चार बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस ने हाटा से छुड़ाया

Fri, 22 Jun 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैजिक का शीशा टूटा तो चार बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस ने हाटा से छुड़ाया
UP POLICE - फोटो : SELF
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुड़ेरा बाबू गांव से शुक्रवार की दोपहर मैजिक का शीशा टूटने से नाराज सवार लोगों ने सड़क किनारे जामुन बीन रहे चार बच्चों को बंधक बना लिया। मैजिक सवार आरोपी सभी बच्चों को लेकर हाटा पहुंचे और एक गैराज में बंद कर दिया। मैजिक का पीछा करते हुए गांव के युवकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी बच्चों को मुक्त कराया। पुलिस ने मैजिक चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के रामपुरगढ़ गांव निवासी मोहन रावत का पुत्र मोहित (13), शंभूनाथ का पुत्र सोनू गौतम (14), संदीप पटेल का पुत्र प्रियांशु (11) व रामप्यारे का पुत्र बलराम (12) मुड़िला बाबू गांव के पास सड़क पर जामुन बीन रहे थे। कुछ युवक पत्थर मारकर पेड़ से जामुन गिरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान एक पत्थर सड़क से गुजर रही मैजिक के अगले शीशे पर लग गया। पत्थर लगने से मैजिक का शीशा टूट गया। यह देखते ही पत्थर फेंक रहे युवक मौके से फरार हो गए। वहां खड़े मोहित, सोनू, प्रियांशु व बलराम को मैजिक सवारों ने पकड़ लिया और हर्जाना मांगने लगे। बच्चों ने पैसे न होने की बात कही तो उन्हें जबरन गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद मैजिक कुशीनगर की तरफ रवाना हो गई। गांव के अन्य युवकों की नजर पड़ी तो उन्होंने घरवालों को सूचना देते हुए बाइक से पीछा शुरू किया। हाटा पहुंचने के बाद मैजिक रोककर सभी बच्चों को गैराज में बंद कर दिया गया। मैजिक चालक व उसके साथियों का कहना था कि बच्चे अपने घर वालों से 50 हजार दिलवाएं, तभी उन्हें छोड़ा जाएगा। इसी बीच पीछा कर रहे युवक भी पहुंच गए। उन्होंने सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। एसओ विनय सिंह ने मौके पर पहुंचकर हाटा पुलिस की मदद से सभी बच्चों को मुक्त कराया और मैजिक चालक व उसके तीन साथियों को हिरासता में ले लिया। सभी को तरकुलवा थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें हवालात में डाल दिया गया। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में एसओ विनय सिंह का कहना था कि मैजिक चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी लोहेपार थाना कप्तानगंज, मुकेश पासवान, विशाल पासवान व महेश पासवान निवासी चांदपुर लठिया थाना रामकोला को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मैजिक एक वैवाहिक कार्यक्रम से सामान लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed