फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेत में मिला पशुओं का शव, मचा हड़कंप

खेत में मिला पशुओं का शव, मचा हड़कंप

Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिला पशुओं का शव, मचा हड़कंप
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मरे बछड़े मिलने से जुटे गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना (देवरिया)। गन्ने के खेत में किसी ने आठ बीमार गोवंशीय पशुओं को फेंक दिया, इनमें से छह की मौत हो गई। पशुओं के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें दफना दिया। दो बछड़ों को इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बनकट बहादुरपुर ट्यूबवेल के पास गन्ने का खेत है। शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन से आठ गोवंशीय पशुओं को खेत के पास फेंक दिया गया। इनमें से छह पशुओं की मौत हो गई थी और दो की सांसें चल रही थीं। पशुओं की आवाज सुनकर गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। और जेसीबी से पशुओं को खेत से निकलवाया गया। दो पशुओं को इलाज के लिए डुमरी पशु अस्पताल भेजा गया। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर खेत में दफन करा दिया गया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed