फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महंगा चावल खरीदने पर की थी भाई की हत्या

महंगा चावल खरीदने पर की थी भाई की हत्या

Mon, 21 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
महंगा चावल खरीदने पर की थी भाई की हत्या
खुखुंदू (देवरिया)। पकड़ी खास गांव के सत्तार हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने कहा है कि ब्रह्मभोज के लिए महंगा चावल खरीदने पर सत्तार की हत्या की थी।
विज्ञापन

थानेदार मृत्युंजय पाठक ने बताया कि रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि गुलेल और टीपट बरडीहा लाला में बहनोई नथुनी के यहां छिपे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। गुलेल के निशानदेही पर उसके घर के पास आम के पेड़ के नीचे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पूछताछ मे गुलेल ने बताया कि सत्तर की पत्नी फातिमा घटना के दिन बड़ी भाभी इंद्रावती के ब्रह्मभोज के लिए 15 अगस्त को दोपहर में महंगा चावल खरीद लाई। इसी को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। शाम को जब भाई सत्तार घर आए तो मारपीट होने लगी। घर में रख चाकू से उस पर प्रहार कर दिया। भतीजा भी साथ था। दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed