{"_id":"598b48834f1c1bfd3e8b45b9","slug":"61502300291-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को लक्ष्य कर मारी गोली, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को लक्ष्य कर मारी गोली, बाल-बाल बचे
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सीसी रोड में प्रधान को लक्ष्य कर बदमाशों ने कई राउंड गोलियां दागी। घर पर ईंट और पत्थर भी चलाए। संयोग ही रहा कि गोली किसी को नहीं लगी है। मौके से चार खोखे बरामद किए गए हैं। इससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पर सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। प्रधान और परिवारवालों ने सीसी रोड के रहने वाले एक युवक और उसके साथियों पर आरोप लगाया है।
भलुअनी के सुकई परसिया गांव के प्रधान और शांति निकेतन इंटर कॉलेज टेकुआ के प्रबंधक कमलेश सिंह की शहर के सीसी रोड में भी मकान है। एक अगस्त को राघवनगर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से उनलोगों का विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। इसमें दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कराया गया। बुधवार की रात आठ बजे तीन बाइक सवार आठ-नौ युवक उनके घर के सामने पहुंचे। उस समय प्रधान पहली मंजिल की बालकनी में बैठकर बात कर रहे थे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। ईंट-पत्थर भी चलाए। इससे उनके घर के खिड़कियों के शीशे टूट गए। परिवार के लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसी युवक का नाम ले रहे थे।