{"_id":"5bcf68e8bdec22174c7de84a","slug":"51540319464-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर अवैध पटाखा न बने न बिकने पाए: आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपावली पर अवैध पटाखा न बने न बिकने पाए: आईजी
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
अवैध पटाखे बेचने वालों पर सख्ती से लगाएं रोक : आईजी
आईजी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया
रंगाई-पुताई के लिए दो लाख रुपये देने की बात कहा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर जोन के आईजी जय नारायण सिंह मंगलवार को पहली बार जिले में आए। उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय की रंगाई-पुताई के लिए दो लाख रुपये देने को कहा। दीपावली पर अवैध पटाखा की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।
मंगलवार की दोपहर बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे आईजी को सशस्त्र गारद ने उन्हें सलामी दी। कार्यालय में प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, अभिलेखागार, वाचक कार्यालय, रिट सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। एसपी एन. कोलांची, एएसपी उत्तरी गणेश साहा, एएसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सलेमपुर शीतांशु कुमार, बरहज सीताराम के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व सकुशल संपन्न हो गया है। अब दीपावली और छठ पर्व पर पुलिस की परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर अवैध पटाखे बनने-बिकने न पाएं। पटाखों की दुकानों को लगाने के लिए ऐसी जगह अनुमति दी जाए, जहां आपत्तिकाल में फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि आवास पर थानेदारों से मिलने से बचें। इसके निहितार्थ निकाले जाते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने पर ही पहुंचकर कार्य देख लें।