{"_id":"5c8bde53bdec2214023348f6","slug":"41552670291-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से युवक की मौत
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना (देवरिया)। बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर मठिया गांव की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
रितेश का पुत्र सुदीप (22) शुक्रवार को मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। चार्जर में तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पहुंचे घर वालों ने आपूर्ति बंद कर युवक को छुड़ाया। आनन-फानन में उसे सीएचसी कसया ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पडरौना रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुदीप दो भाइयों में छोटा था। वह सेना भर्ती की तैयार कर रहा था।