फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बहन ने लगाया भाई पर चोरी का आरोप

बहन ने लगाया भाई पर चोरी का आरोप

Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहन ने लगाया भाई पर चोरी का आरोप
दहेज में मिली बाइक को दुल्हन के भाई ने चुराई
विज्ञापन

- बहन ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
- बघौचघाट थाना क्षेत्र के कुर्मीपट्टी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। चार माह पहले हुई शादी में दहेज के रुप में मिली बाइक को दुल्हन का भाई ही चुरा ले गया। बहन ने खुद पुलिस को भाई पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के कुर्मीपट्टी गांव का है। आरोप है कि शिकायत करने पर मायके वाले उसके घर आए और पति समेत उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कुर्मीपट्टी गांव के रमेश पासवान के पुत्र रामप्रताप की शादी चार माह पूर्व कुशीनगर के पटहेरवा थाना के धरहरा गांव निवासी में बालखिला की पुत्री मंजू पासवान से हुई थी। शादी में दूल्हे को बाइक मिली थी, जो मंजू के नाम है। आरोप है कि शादी के एक माह बाद मंजू का भाई गोविंद उसकी ससुराल आया और बाइक चुरा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला तो मंजू ने भाई व पिता से बाइक लौटाने की बात कही। बार-बार अनुरोध के बाद भी बाइक वापस नहीं की गई। मंजू का आरोप है कि 16 जुलाई को पिता, भाई व अन्य लोग उसके ससुराल पहुंचे। उसकी व पति की पिटाई कर दी। घर में रखा सोने-चांदी के आभूषण भी उठाकर ले गए। मंजू ने 100 नंबर पर फोन किया तो सभी फरार हो गए। थाना प्रभारी शुभ नारायन दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed