{"_id":"5a43d3494f1c1b5c248b4f09","slug":"41514394441-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 26 हजार रुपये लेकर चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 26 हजार रुपये लेकर चंपत
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
करुअना स्थित सेंट्रल बैंक में महिला से लूट की पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करुअना। सेंट्रल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने आई एक महिला से एक व्यक्ति जमा पर्ची भरने के बहाने 26 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को रुच्चापार गांव की लीलावती देवी पत्नी घुरहू पाल करीब एक बजे बैंक में रुपये जमा आई थी। पति पूना में मजदूरी करते हैं। महिला से गांव के दिनेश यादव ने उधार रुपये लिए थे। रुपये मिलने पर महिला बैंक में जमा करने आई थी। उसका कहना है कि पास खड़े एक व्यक्ति से जमा पर्ची भरने की गुजारिश की। उसने पर्ची भरने के साथ रुपये भी ले लिया। इसके बाद कैश काउंटर पर रुपये जमा करने के बजाय बाहर निकल गया। महिला के शोर मचाने पर वह सड़क पर खड़ी बोलेरो से भाग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि बैंक गई महिला से रुपये छीनने का मामला है, जांच कराई जा रही है।