{"_id":"598de6f04f1c1ba43b8b4571","slug":"41502471920-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के घर पुलिस की दबिश, नहीं मिली सफलता
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीसी रोड में प्रधान कमलेश सिंह के घर गोली चलाने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भलुअनी के सुकई परसिया गांव के प्रधान और शांति निकेतन इंटर कॉलेज टेकुआ के प्रबंधक कमलेश सिंह के सीसी रोड स्थित मकान पर बुधवार की रात बदमाशों ने गोली चला दी थी। कमलेश सिंह ने अपूर्व मल्ल उर्फ कुनाल, रत्नेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, शैलेष तिवारी, अश्वनी मणि ऊर्फ बजरंगी, राकेश यादव और अमर जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार को भी कई जगहों पर दबिश दी गई। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।