{"_id":"5ca23a6fbdec22141d19ed53","slug":"31554135663-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीकर के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों से धन उगाही का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टीकर के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों से धन उगाही का आरोप
विज्ञापन
स्टीकर के बदले दी गई 100 रुपये की रसीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सलेमपुर-लार मार्ग पर सहला के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों से धनउगाही किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद भी जब कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ितों ने एसडीएम व सीओ को इस मामले से अवगत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के सहला गांव के समीप सलेमपुर-लार मार्ग पर सोमवार को कुछ लोग बोलेरो खड़ी कर आने जाने वाले बाइक चालकों को रोकने लगे। जबरन उनके बाइक के हेडलाइट के ऊपर सफेद रंग का स्टीकर लगाया और उसके एवज में उनसे 100 रुपये लेकर एक रसीद दी। रसीद पर अंग्रेजी में ट्रैफिक कंट्रोल योर सेफ्टी लिखा है। इसे बात को लेकर कहासुनी भी हुई। मामला संदिग्ध होने पर इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित रामकरन ने एसडीएम संजीव कुमार यादव व सीओ को इस मामले से अवगत कराया। इस संबंध में सीओ सीताराम ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। इसका पता लगाया जा रहा है।