फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गहने-रुपये के साथ पत्नी फरार, युवक पहुंचा थाने

गहने-रुपये के साथ पत्नी फरार, युवक पहुंचा थाने

Tue, 12 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
गहने-रुपये के साथ पत्नी फरार, युवक पहुंचा थाने
शादी का फाइल फोटो
देवरिया। शादी के आठ महीने बाद ही एक विवाहिता ससुराल से गहने और रुपये लेकर मायके गई। अब वहां भी नहीं है। मुंबई में रहने वाला पर पति विदा कराने गया तो यह भेद खुला। मंगलवार को उसने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

भीमपुर गांव के प्रमोद मुंबई में रहकर फूल का कारोबार करते हैं। उनकी शादी पिछले साल 22 जून को रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव निवासी युवती से देवरही मंदिर में हुई। प्रमोद ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था। चार महीने बाद वह काम पर मुंबई लौट गए। पत्नी के कहने पर वहां से रुपये और कुछ गहने भी भेजे। गत 12 दिसंबर को पत्नी के पिता उसे विदा कराकर ले गए। सारे गहने और घर में रखे कुछ रुपये भी वह साथ ले गई। फरवरी में प्रमोद मुंबई से घर आए और 20 फरवरी को विदाई की तिथि तय हुई। ससुराल जाने पर उन्हें पता चला कि पत्नी वहां है ही नहीं। उसकी वापसी के लिए वह अपने ससुरालियों से बात करते रहे। जब वह न आई तो उन्होंने आशंका जताई कि धोखे में रखकर मायकेवालों ने उनकी पत्नी की शादी कहीं और कर दी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर 1.60 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद वापस दिलाने की मांग की है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed