{"_id":"5c815606bdec2214743f2f26","slug":"31551980038-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, सास समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, सास समेत पांच पर केस
विज्ञापन
कुसुम देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। क्षेत्र के रगरगंज गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। इस मामले में पुलिस सास सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज की है।
बड़हलगंज के लखनौरा गांव निवासी रामसमुझ की बेटी कुसुम की शादी करीब 11 साल पूर्व ग्राम पंचायत देईडीहा के रगरगंज गांव निवासी राममिलन से हुई थी। उनके तीन संतान सन्नी (10), रागिनी (5) और मिठ्ठू (3) हैं। राममिलन मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी कुसुम बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है। बुधवार की देर रात कुसुम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। शव को उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पर कुसुम की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुसुम की सास बुच्ची देवी और उसके बेटे रामू साहनी, श्यामू साहनी, बाबू साहनी, वीरन के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।