फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद, टूटी संत रविदास की प्रतिमा

जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद, टूटी संत रविदास की प्रतिमा

Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद, टूटी संत रविदास की प्रतिमा
- आमने-सामने हुए दो वर्गों के लोग, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन

- कड़ी सुरक्षा में समाप्त कराया गया शोभायात्रा जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम धरमखोर करन में गुरुवार को निकली संत रविदास की शोभायात्रा के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने प्रतिमा तोड़ दी। इससे आक्रोशित कई गांव के लोग लाठी डंडा से लैस होकर पहुंच गए। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ सहित कई थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम शोभायात्रा पूरी कराई गई।ग्राम धर्मखोर करन स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में नव युवक दल की ओर से रविदास जयंती पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार को युवक प्रतिमा ट्राली पर रखकर शोभायात्रा के रूप में पास के गांव सरया में ले जा रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने काली स्थान से होकर जाने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने प्रतिमा को नीचे गिरा दिया, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। यह सूचना मिलते ही आसपास के कई गांवों से एससी वर्ग के लोग लाठी डंडे से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए। बड़े बवाल की सूचना पर एसडीएम भाटपाररानी रामविलास राम, सीओ भाटपाररानी सहित खामपार, भाटपाररानी, भटनी सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। देर शाम कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा को गंतत्व तक पहुंचाया गया। इस बाबत एसडीएम रामविलास राम का कहना था कि जुलूस के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान प्रतिमा खंडित हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed