फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंद घर में दो लाख से अधिक की चोरी

बंद घर में दो लाख से अधिक की चोरी

Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
बंद घर में दो लाख से अधिक की चोरी
शादी में गया था परिवार, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन


सदर कोतवाली के भड़सरा गांव का है मामला
पीड़ित रामजी मल्ल ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के भड़सरा गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दो कमरों का ताला तोड़कर गहना समेत दो लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चुरा ले गए। मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को रविवार को घर पर पहुंचने पर हुई। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भड़सरा गांव निवासी रामजी मल्ल के परिवार के सभी सदस्य शनिवार को रामपुर कारखाना में किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार की रात को घर में ताला बंद था। रात के समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। दो कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने चार नग आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार की सुबह रामजी मल्ल घर पहुंचे तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed