फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामगुलाम टोले में चली गोली, मची सनसनी

रामगुलाम टोले में चली गोली, मची सनसनी

Fri, 07 Sep 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामगुलाम टोले में चली गोली, मची सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवरिया। रामगुलाम टोला में गोसाईं मंदिर के पास दो किराएदारों के विवाद में गोली चलने से सनसनी फैल गई। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गोली चलते ही दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से तीन बाइक को कब्जे में लिया है। हवाई फायरिंग करने वाले युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के डिघवां गांव निवासी अभिषेक चतुर्वेदी परिवार सहित शहर के रामगुलाम टोला में गोसाईं मंदिर के पास किराए की मकान में रहते हैं। उनका कहना है कि उसी मकान में एक पखवारा पूर्व कुछ लड़के भी किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। बाथरूम संयुक्त है। वे सब मेरी बाल्टी में हाथ धुल देते थे। बृहस्पतिवार की रात को उन्होंने बाल्टी तोड़ दी। इसको लेकर युवक से मामूली विवाद हुआ था। शुक्रवार को दिन के 11 बजे युवक अपने 20-25 साथियों संग पहुंचकर विवाद करने लगे। कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। अभिषेक का कहना है कि उनसे बचकर अपने कमरे में गया और अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। इससे हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। तीन बाइक मौके पर छूट गई थी। अभिषेक ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों बाइक को कब्जे में ले ली। अभिषेक ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक के नंबर से उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। किराएदार युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed