{"_id":"5719065b4f1c1b6b5f8b48dd","slug":"25-home-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 आशियाने जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 आशियाने जलकर राख
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
तरैनी गांव के राजभर टोले पर लगी आग को बुझाते गांव वाले और आग बुझने के बाद बर्बाद हुआ टोला
रामलक्षन में आग ने तरैनी गांव के राजभर टोले पर जमकर तांडव मचाया। खड़ी दोपहरी में लगी आग से गांव में कोहराम मच गया। आग की चपेट में आने से 25 घर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग से जलने से बीस जानवरों की मौत हो गई। मोहल्ले में खड़ी एक चार पहिया वाहन भी जलकर नष्ट हो गई। तीन घंटे तक आग का कहर गांव वालों पर इस कदर टूटा कि तन पर पहने कपड़ों के सिवाय घरों में एक दाना भी नहीं बचा।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे तरैनी गांव में आग लग गई। गर्म हवा के सहारे आग ने विकराल रुप पकड़ लिया। आग एक घर से दूसरे मकान को जलाने लगी। लोग घरों से जान बचाकर भागने लगे। खूंटे में बांधे गए गाय और बकरियों को खोलने तक का लोगों को मौका नहीं मिला। दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुट गई। आग से रामबिलाश राजभर, छोटेेलाल, अजय राजभर, परशुराम, श्याम, रामपाल, सुभाष राजभर, भीम, राजन, चंद्रिका, हरिलाल, रामबली, योगेंद्र, सत्तन, धूपक, लल्लू, मुक्तेश्वर, रामअशीष का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव, सीओ डॉ. अजय सिंह, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, रामअवतार सिंह ने जायजा लिया।