फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

Fri, 10 May 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल
accident - फोटो : graphic
सलेमपुर। मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे युवकों की बाइक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसरहा मोड़ पर गड्ढे में पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरवा गांव निवासी रामप्रताप प्रजापति का बेटा राजू प्रजापति (35) अपने चचेरे भाई राजेश के साथ गुरुवार की रात अपने रिश्तेदार के घर सोहनाग मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 10.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दोनों उसरहा मोड़ के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टकरा गई। अनियंत्रित बाइक गड्ढ़े में पलट गई। गंभीर रूप से घायल राजू प्रजापति की मौत हो गई और राजेश पूरी रात वहीं तड़पता रहा, लेकिन उधर से गुजरने वाले राहगीरों की नजर युवकों पर नहीं पड़ी। भोर में शौच करने गए लोगों ने खून से लथपथ युवकों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल होकर गड्ढे में गिरे थे। सुबह लोगों को जानकारी हुई। उसरहा मोड़ पर दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में जान जाने की पहली घटना नहीं है। लोगों का कहना है कि समय से राजू को इलाज मिला होता तो शायद उसकी जान बच गई होती। इसके पूर्व भी उसरहा मोड़ पर रात को दुर्घटना में घायल राहगीरों की जान जा चुकी है। सवाल उठता है कि रात को सलेमपुर-सोहनाग रोड पर पुलिस गश्त नहीं करती है। अगर गश्त करती है तो घायलों पर नजर क्यों नहीं पड़ी।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व राजू आया था विदेश से
रामप्रताप प्रजापति पिवकोल चौराहे पर साइकिल मरम्मत का काम करते हैं। उनका बेटा राजू प्रजापति तीन भाइयों में बड़ा था और घर की जिम्मेवारी भी इसके कंधे पर थी। घर की माली हालत सुधारने के लिए वह विदेश नौकरी करने गया था। एक सप्ताह पूर्व वह विदेश से घर आया था। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा, बेटा रोशन व बेटी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
सलेमपुर। वहीं कोतवाली के ठाकुर गौरी गांव निवासी जयपति यादव (35) शुक्रवार को दिन में 10.30 बजे बाइक से सलेमपुर जा रहे थे। औरंगाबाद के पास अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक के अंदर घुस गई और वह घायल हो गए। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed