{"_id":"5c7fffcebdec2214222a6ff5","slug":"21551892430-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला, एक ही आरोपी दुष्कर्म की दो थानों में रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महिला, एक ही आरोपी दुष्कर्म की दो थानों में रिपोर्ट
देवरिया। शिक्षा विभाग के कर्मचारी राकेश मणि त्रिपाठी पर दर्ज दुष्कर्म के केस में नया मोड़ आ गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक महिला दो थानों में एक ही व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी के भाई ने कहा है कि सिद्धार्थनगर में फर्जी शिक्षक भर्ती कांड के सरगना के इशारे पर उसके भाई को झूठा फंसाया गया है। उसके प्रार्थना पत्र पर एसपी ने त्वरित विवेचना के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों खामपार और सदर कोतवाली में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए। एक दिन के अंतराल पर दर्ज दोनों मुकदमे में आरोपी बीएसए सिद्धार्थनगर के दफ्तर में लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी को बनाया गया। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करती, सिफारिशें आने लगीं। आरोपी का भाई भी एसपी से मिला। उनका कहना था कि सिद्धार्थनगर में 38 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई हुई थी, जिसमें ज्यादातर देवरिया के हैं। ये भर्तियां कराने वाला भाटपाररानी क्षेत्र का रहने वाला है, जो फरार है। खुद को बचाने के लिए उसने ही राकेश को झूठा फंसाने की साजिश रची। एसपी ने निष्पक्ष विवेचना कराने का आश्वासन दिया। बुधवार को कोतवाल यादवेंद्र को बुलाकर शिक्षक भर्ती प्रकरण के सरगना पर शिकंजा कसने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।