फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो पक्षों में मारपीट, जिला पंचायत सदस्य समेत चार घायल

दो पक्षों में मारपीट, जिला पंचायत सदस्य समेत चार घायल

Mon, 14 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, जिला पंचायत सदस्य समेत चार घायल
मारपीट में जिला पंचायत सदस्य समेत चार घायल
विज्ञापन


एक पक्ष ने मारपीट व लूट तो दूसरे ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के रणछोर कुटी मंदिर परिसर की दुकानों से पैसा वसूली को लेकर रविवार की रात दो गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घर में घुस कर मारपीट व लूट तो दूसरे पक्ष ने चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मदिरापाली खास में प्राचीन भगवान रणछोर का मंदिर है। मंदिर की जमीन में इस चौराहे पर करीब 60 से 65 स्थायी दुकानें हैं। इतनी ही दुकानें हर मंगलवार और शनिवार को बाजार में लगती हैं। इन दुकानों से मंदिर समिति की ओर से किराया वसूला जाता है। कुछ दिन पहले दुकानदारों से दैनिक और साप्ताहिक के बजाए महीने में निश्चित धनराशि वसूलने की बात तय की गई। रविवार की रात को इसी संबंध में मदिरापाली, हरपुर गांव के लोगों और दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई। थाने में दिए तहरीर में हरपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गोंड़ व दिवाकर राव ने कहा है कि रविवार की रात को इस मुद्दे पर वार्ता करने मदिरापाली गांव गए। वहां कुछ लोगों से कहासुनी होने पर साथ गए लोग चौराहे पर लेकर चले आए। इससे उनकी बाइक वहीं छूट गई। बाद में बोलेरो से बाइक लेने पहुंचे तो गांव में मौजूद दर्जनों लोगों ने घेर लिया। घनश्याम और दिवाकर को बुरी तरह पीटा और चाकू से प्रहार किया। कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया गया। उधर, मदिरापाली गांव निवासी बब्बन यादव ने तहरीर में कहा है कि रात नौ बजे घनश्याम और दिवाकर राव गोलबंद होकर 10 लोगों के साथ दरवाजे पर पहुंचे थे। घर में घुसकर उनसे और महिलाओं से मारपीट की। मशीन खरीदने के लिए रखे तीन लाख रुपये लूट लिए हैं। मौके पर पहुंची डायल-100 की टीम ने दोनों को कमरे से मुक्त कराया और देर रात पीएचसी पर इलाज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल दो लोगों का इलाज कराया गया है। अभी दोनों तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed