फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साकेतनगर मोहल्ले में युवक को गोली मारी

साकेतनगर मोहल्ले में युवक को गोली मारी

Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
साकेतनगर मोहल्ले में युवक को गोली मारी
गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के साकेतनगर मोहल्ले में बुधवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। हमलावरों ने युवक के सिर पर तमंचे के बट से भी प्रहार किया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

साकेतनगर मोहल्ला निवासी हरिकेश पटेल 25 पुत्र गुलाब छोटी सब्जी मंडी में काम करता है। बुधवार की रात साढ़े सात बजे किसी काम से चौराहे पर गया था। उसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश युवक पहुंचे। चारों ने उसे घेरकर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी हैं। वहीं, बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे के बट से भी दो वार किया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल हरिकेश पटेल ने अमित, गोल्डेन, अजय और मोनू पर गोली मारने का आरोप पुलिस के सामने लगाया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ.राकेश प्रियदर्शी ने बताया कि पैर में गोली लगने के निशान हैं। एक्स-रे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस के अनुसार पुराने विवाद में हरिकेश पर हमला किया गया है। गोली चलने की सूचना पर इमरजेंसी पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसमें से अधिकांश छात्र नेता थे। स्थिति गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया। शहर कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि युवक के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed