फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिता के तहरीर पर गॉव के ही छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज

पिता के तहरीर पर गॉव के ही छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिता के तहरीर पर गॉव के ही छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज
छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

सनोज के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोतीपुर भुआल गांव में युवक की हत्या मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। मोतीपुर भुआल गांव में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने सनोज प्रसाद की पीट कर हत्या कर दी। सोमवार को सनोज के पिता की तरफ से दी गई तहरीर की आधार पर पुलिस ने गांव ही के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मोतीपुर भुआल गांव निवासी राम प्रभाव का बेटा सनोज शनिवार को शाम को छोटी गंडक नदी के किनारे सुअर चराने गया था। वहीं पहले से गाय चरा रहे सुभाष साहनी से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। सनोज विवाद के बाद सुअरों को लेकर घर लौट रहा था कि रास्ते में सुभाष और उसके साथियों ने सनोज पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और हंगामा करने लगे। सोमवार को पिता राम प्रभाव के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजा टोला निवासी सुभाष समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। उधर गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में चोट लगने से मौत होने की बात आई है। छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed