फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामप्रवेश पर दर्ज होगा एक और मुकदमा

रामप्रवेश पर दर्ज होगा एक और मुकदमा

Thu, 05 Jul 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रामप्रवेश पर दर्ज होगा एक और मुकदमा
रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज की जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उस पर पोल्ट्री फार्म खोलवा दिया। कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत पर डीएम की ओर से कराई गई जांच में मामला सही पाया गया। इस कार्य में तत्कालीन तहसीलदार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के जेल जाने के बाद बीआरडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलापति प्रजापति ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी। कहा था कि जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू ने कॉलेज की जमीन दस्तावेज में हेरफेर कराकर हड़प लिया है। उसी जमीन पर वह पोल्ट्री फार्म खुलवा दिया है। डीएम ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि जांच के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश देवरिया खास मोहल्ला निवासी दीपक मणि उर्फ पीयूष मणि त्रिपाठी का अपहरण कर करोड़ों रुपये की जमीन बैनामा कराने के मामले में 27 मई से जिला जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed